अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Kannauj News - छिबरामऊ के वीरपुर गांव के युवक कुलदीप दुबे को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सपा नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया...

छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद उसे गिफ्तार कर लिया गया। सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी कुलदीप दुबे द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर गुस्साए सपा नेताओं ने सौरिख थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान आरोपी युवक के खिलाफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य लुखरिया गांव निवासी शरद यादव ने तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कुलदीप दुबे को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया।
वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।