Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsTribute Ceremony Held for Late Politician Chhote Singh Yadav in Chhibramau

समाजवाद और सहकारिता के पुरोधा थे छोटे सिंह यादव

Kannauj News - छिबरामऊ में लोहिया सदन में स्वर्गीय छोटे सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सांसद और विधायक रहे यादव का निधन हाल ही में लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हुआ था। कार्यक्रम में कई नेता और समर्थक...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSat, 21 June 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
समाजवाद और सहकारिता के पुरोधा थे छोटे सिंह यादव

छिबरामऊ, संवाददाता। पश्चिमी बाईपास स्थित लोहिया सदन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कई बार सांसद और विधायक रहे स्वर्गीय छोटे सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ 2 मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, कन्नौज से सांसद छिबरामऊ से विधायक, आरबीआई बोर्ड में निदेशक, कृभको एवं पीसीएफ में चेयरमैन रहे छोटे सिंह यादव नेताजी मुलायम सिंह यादव के अभिन्न सहयोगी थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। कन्नौज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता मुन्ना ने कहा इस जिले को सपा का गढ़ बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।

सौरिख के दिनेश गुप्ता व खडिऩी के शिव रतन सिंह बैस ने कहा आज वह जो कुछ भी है, उनकी बदौलत हैं। युवा सपा नेता दीपू चौहान ने कहा समाजवाद के साथ सहकारिता को भी मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। कार्यक्रम के संयोजक बाबा रामप्रकाश यादव ने कहा उनके बताएं मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। संचालन कर रहे शैलेंद्र सिंह राठौर बबल ने उनके साथ अपने संस्मरणों की याद ताजा की। अधिकांश वक्त उनके साथ बिताए पलों को याद करके भावुक हो गए। इस अवसर पर छोटे सिंह यादव के पुत्र सुधीर यादव, पौत्र आदित्य प्रकाश यादव, दामाद विनोद यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, यश दोहरे, जयकुमार तिवारी, कन्नौज लोकसभा प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, कन्नौज विधानसभा प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह, छिबरामऊ विधानसभा प्रभारी सुनैना चौहान, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया, सपा के प्रदेश सचिव प्रताप सिंह यादव, प्रधुमन सिंह यादव, वीरेंद्र पाल, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह यादव, महेश कमल, सुरेश चंद्र शास्त्री, महेंद्र सिंह निम, दिगंबर सिंह यादव, सुघर सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह यादव, बृजपाल शाक्य, शिल्पी यादव, पूर्व प्रधान रामेंद्र सिंह फौजी, उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें