किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Kannauj News - छिबरामऊ के विशुनगढ़ कस्बे में 16 वर्षीय विशाल बाथम ने शुक्रवार शाम को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने उसे दुकान से घर भेजा था। बताया गया कि विशाल का मोबाइल टूट गया था, जिसकी...

छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ कस्बा निवासी विनोद कुमार बाथम के युवा पुत्र विशाल (16) जो कि साइकिल मरम्मत की दुकान किला के पीछे रखे है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दुकान पर बैठा था। पिता विनोद बाथम ने दुकान पर पहुंचकर उसे घर भेज दिया। उसने घर पर आकर मकान के अंदर वाले कमरे में गमछा से कुंडा में फांसी लगा ली। काफी देर होने के बाद कमरे से नहीं निकला। तब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो विशाल फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए।
वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव घर पंहुचते ही कोहराम मच गया। मृतक के पिता विनोद कुमार ने बताया कि सुबह विशाल का मोबाइल कहीं पर गिरने से टूट गया था। जिसकी जानकारी घर वालों को उसने नहीं दी। हादसे के बाद दुकान पर बैठे पिता विनोद को पुत्र विशाल की मौत की जानकारी मिलते ही पिता आनन-फानन में पुत्र को लेकर इलाज हेतु छिबरामऊ ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।