Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsMassive Campaign to Identify and Declare Enemy Properties in Chhibramau

शत्रु संपत्ति ढूंढने को 20 गांवों में चलाया जा रहा विशेष अभियान

Kannauj News - छिबरामऊ, संवाददाता। देश बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की लावारिस पड़ी जमीनों

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 29 June 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
शत्रु संपत्ति ढूंढने को 20 गांवों में चलाया जा रहा विशेष अभियान

छिबरामऊ, संवाददाता। देश बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की लावारिस पड़ी जमीनों को चिन्हित कर उन्हें शत्रु संपत्ति घोषित कराने का स्थानीय प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए छिबरामऊ तहसील के 20 गांवों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। अभी तक पांच गांवों की शत्रु संपत्ति को राज्य सरकार में दर्ज कराया जा चुका है। पाकिस्तान चली गई नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी हलीमा बीबी से जुड़ी संपत्तियों का मामला उजागर होने के बाद अब स्थानीय प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे जुड़ी संपत्तियों की खोजबीन में जुट गई है, जो लोग भारत-पाक युद्ध के बाद हुए बटवारे में भारत छोडक़र पाकिस्तान चले गए थे।

उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि बीबी हलीमा से जुड़ी तमाम संपत्तियों का मामला संज्ञान में आने के बाद उनकी बड़े पैमाने पर राज्य विभाग द्वारा जांच कराई जा रही है। अभी तक छिबरामऊ देहात, दीपकपुर के अलावा करीब पांच गांव की संपत्तियों को राज्य सरकार में दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही शत्रु संपत्ति घोषित किए जाने को लेकर भारत सरकार के गृहमंत्रालय को भी पत्र भेजा चुका है। उन्होंने बताया कि इसी छानबीन में सौरिख और कायमपुर में भी कुछ लोग पाकिस्तान चले गए थे। उनकी संपत्तियां प्रकाश में आई हैं। उन संपत्तियों को राज्य सरकार में दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही गृहमंत्रालय को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के करीब 20 गांवों में शत्रु संपत्ति तलाशने का अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है, ताकि जो लोग पाकिस्तान चले गए हैं। उनकी जमीनों को चिन्हित कर उन्हें शत्रु संपत्ति घोषित किया जा सके। इन गांवों में चल रहा अभियान छिबरामऊ देहात, कपूरपुर, खोजीपुर, भानपुर, खानपुर चौबे, सरायदायमगंज, खनपुरा, समधन, धमे का ताल, दीपकपुर, हरिबल्लभपुर, हुसेपुर, सकरावा, सौरिख, कायमपुर, तालग्राम और काजीहार आदि।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें