Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsInspection of Women s Facilities in Kannauj by State Women s Commission Member

महिला चिकित्सालय में गंदगी पर बिफरीं महिला आयोग सदस्य

Kannauj News - कन्नौज, संवाददाता। राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर,जिला

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजWed, 25 June 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
महिला चिकित्सालय में गंदगी पर बिफरीं महिला आयोग सदस्य

कन्नौज, संवाददाता। राज्य महिला आयोग सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर,जिला चिकित्सालय स्थित महिला अस्पताल व जिला कारागार अनौगी के साथ ही महिला थाने का निरीक्षण किया। महिला चिकित्सालय में लेवर रूम, जनरल वार्ड, एसएनसीयू,रसोई घर आदि का निरीक्षण किया। रसोई घर के बाहर अत्याधिक गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित मीनू तथा समय से भोजन मुहैया कराया जाए, साथ ही चिकित्सालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि चिकित्सक समय से अपनी डयूटी पर उपस्थित हो तथा चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये साथ ही चिकित्सालय में स्ट्रेचर एंव व्हील चेयर की भी उपलब्धता रखी जाये।

वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर पॉक्सो पीड़िताओं की जानकारी ली तथा परिवार में समायोजित किए जाने का परामर्श दिया। साथ ही परिसर में प्रतिदिन साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिला कारागार, अनौगी में महिला बैरक व मुलाकात बैरक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निरूद्ध महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि महिला बंदियों को सिलाई, कढाई आदि कौशल के कार्य में लगाया जाए तथा यदि उनको किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसका निस्तारण किया जाए। इसके पश्चात माननीय सदस्य द्वारा महिला थाने का निरीक्षण किया। जहां महिला पीड़िताओं की शिकायतों को सुना तथा उनके समयबद्ध ढंग से प्रभावी निस्तारण हेतु महिला थाना प्रभारी को निर्देशित भी किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जेल अधीक्षक भीमसेन, जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्य, बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार राठौर, प्रभारी मुख्य कार्यालय पंकज कटियार के सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें