Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsAkhilesh Yadav Condemns Insult to Brahmin Community in Etawah Incident

ब्राह्मण समाज का काम किसी को अपमानित करना नहीं: अखिलेश

Kannauj News - तिर्वा, संवाददाता। ब्राह्मण समाज हमेशा सम्मानित रहा है। ब्राह्मण समाज का काम किसी इटावा में कथा वाचक को अपमानित करना निंदनीय है। यह बात सपा मुखिया

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजWed, 25 June 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
ब्राह्मण समाज का काम किसी को अपमानित करना नहीं: अखिलेश

तिर्वा, संवाददाता। ब्राह्मण समाज हमेशा सम्मानित रहा है। ब्राह्मण समाज का काम किसी को अपमानित करना नहीं है। इटावा में कथा वाचक को अपमानित करना निंदनीय है। यह बात सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फर्रूखाबाद से वापस जाते समय ठठिया में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। सपा मुखिया व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव बुधवार को फर्रूखाबाद में कन्नौज के पूर्व सांसद छोटे सिंह के शाांति पाठ समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से वापस लखनऊ जाते समय अखिलेश यादव का काफिला ठठिया कट पर रुका। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे आगामी चुनाव में जुटने को कहा। इसके बाद मीडिया से वार्ता के दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ब्राहमण समाज हमेशा से सम्मानित रहा है।

इटावा में कथावाचक के साथ हुई घटना निंदनीय है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। आगामी चुनाव में जनता विरोधियों को इसका सबक जरूरी सिखाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। भाजपा की डबल इंजन सरकार केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इस मौके पर सपा के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी, जगदीश राजपूत, सदर विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, अंशू पाल, श्रेयश द्विवेदी, अनुराधा राजपूत समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें