युवक ने जहर खाकर दी जान, कोहराम
Jhansi News - झांसी के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव में 23 वर्षीय मोहित कुशवाहा ने छह महीने पहले शादी के बाद खेती में नुकसान के चलते जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो...

झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव पृथ्वीपुर स्यावरी में 23 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी छह महीने पहले शादी हुई थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी आशंका जताई कि फूलों की खेती में नुकसान के चलते यह कदम उठाया होगा। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पृथ्वीपुर स्यावरी के रहने वाले नंदराम कुशवाहा का 23 वर्षीय बेटा मोहित कुशवाहा खेती किसानी में परिवार का हाथ बंटाता था। अबकी उन्होंने खेत में फूल की खेती की थी। लेकिन, इससे ज्यादा उत्पादन नहीं हुआ था। इसी साल 16 जनवरी को उसकी शादी महोबा के एक गांव की आस्था कुशवाहा के साथ हुई थी।
दोनों काफी खुश थे। बीते रोज मोहित कुशवाहा खेत पर गया था। वहां उसने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया। बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। अब तक कोई ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनो की मानें तो फूलों की खेती ठीक तरह से नहीं हुई थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। छह महीने पहले हुई थी शादी मृतक के परिजनो ने बताया कि करीब छह महीने पहले मोहित की शादी आस्था कुशवाहा के साथ हुई थी। दोनों बहुत खुश थे। पता नहीं उसने यह कदम क्यों उठा। उसकी खबर सुनकर आस्था बेहोश हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार में मातम छा गया है। लोगों की मानें तो उसने यह कदम क्यों उठाया कुछ पता नहीं है। जबकि बहू के साथ वह काफी खुश था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।