झांसी में जन्मदिन पार्टी मनाने गया किशोर पारीछा डैम में डूबा, लापता
Jhansi News - झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां एक 14 वर्षीय किशोर रिंकू रायकवार अपने बड़े भाई और दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने पारीछा डैम गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया...

झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार की देर शाम बड़े भाई व दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गया किशोर नहाते वक्त पारीछा डैम डूब गया। शनिवार सुबह पांच बजे से पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। गोताखारों की मदद ली जा रही है। झांसी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। करीब 14 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बड़ागांव थाना क्षेत्र की पारीछा कॉलोनी निवासी रिंकू रायकवार (14) बेटा प्रदीप रायकवार के दोस्त का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने बड़े भाई दिव्यांश व दोस्त भारत, चेतन और रिंकू के साथ पारीछा डैम में पार्टी मनाने गए थे।
देर शाम सभी लोग नहाने लगे। इसी बीच रिंकू गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देखकर सभी लोग चीख पड़े। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की। गोताखोरों की मदद ली गई। लेकिन, रात अधिक होने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया। वहीं शानिवार तड़के 5 बजे चिरगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक मुनेंद्र मिश्रा, ज्ञान सिंह, ओमवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया। गोताखार काफी दूर तक तलाश करते रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय तैराकों की भी मदद ली गई। झांसी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जो कांटा डालकर उसकी तलाश में जुटी है। थाना पुलिस की मानें तो अभी कोई पता नहीं चल सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।