Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsSevere Accident on Jhansi-Khajuraho Highway 15 Injured in Bus-Truck Collision

झांसी में 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस ट्रक में घुसी, 15 घायल

Jhansi News - झांसी-खजुराहो एनएच पर लुहारी टोल के आगे एक बस और मिनी ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 15 लोग, जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीFri, 27 June 2025 12:59 PM
share Share
Follow Us on
झांसी में 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस ट्रक में घुसी, 15 घायल

झांसी/लुहारी। सकरार थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह झांसी-खजुराहो एनएच पर लुहारी टोल के आगे तेज रफ्तार सवारियों से भरी सुपर फास्ट प्राइवेट बस आगे जा रहे मिनी ट्रक में घुस गई। हादसे में महिलाएं-पुरुष, बच्चों समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्य प्रदेश जतारा से एक प्राइवेट बस शुक्रवार सुबह सवारियां लेकर झांसी की तरफ जा रही थी। बस में चालक समेत 45-50 लोग सवार थे। जैसे ही चालक नौ बजे के करीब लुहारी टोल के निकलने के बाद 500 मीटर दूरी पर पहुंचा, तभी आगे डीसीएम मिनी ट्रक जा रहा था।

कोई मवेश आ जाने की वजह से डीसीएम चालक ने ब्रेक ले ली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, चालक का संतुलन बिगड़ गया। बस पीछे से मिनी ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं उसमें सवार नसरीन फामिता पत्नी जमाल निवासी कोंच, वीरेंद्र सिंह यादव बेटा जमुना प्रसाद आलमपुरा, किशोरी लाल बेटा सूदरे निवासी आलमपुरा, गौमती देवी पत्नी वीर सिंह यादव बम्हौरी कला, मंगल कुमार बेटा रामू कुमार सिमरा, सरिता पत्नी कन्हैयालाल मऊरानीपुर, रामप्यारी पत्नी बलदेव, लक्ष्मण साहू, नाथूराम निवासी बुलेरा, रामकली सहित 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंचे सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक अमीराम सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी बंगरा भिजवाया। गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के चालक समेत बस स्टॉफ फरार हो गया। वहीं हाइवे पर करीब 500 तक जाम लग गया। जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को अलग कर पुलिस ने यातायता सुलभ किया। थाना प्रभारी अमीराम सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें