जयप्रकाश हुए शिक्षक संघ के खुटहन ब्लाक अध्यक्ष
Jaunpur News - बीआरसी खुटहन के सभागार में आयोजित हुआ अधिवेशन क संघ ब्लॉक इकाई खुटहन का त्रैवार्षिक अधिवेशन बीआरसी खुटहन के सभागार में बुधवार को हुआ। इसमें सभी पदों प

जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई खुटहन का त्रैवार्षिक अधिवेशन बीआरसी खुटहन के सभागार में बुधवार को हुआ। इसमें सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ जिससे पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी बदलापुर अध्यक्ष नंदकुमार यादव एवं चुनाव पर्यवेक्षक जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार शिक्षक-कर्मचारी का हित करने में फेल है।
वर्तमान में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को प्रताड़ित करने के लिए समर कैंप चलाये जाने का आदेश दिया गया है। यह समर कैंप 15 जून से 30 जून तक भी चलाया जा सकता है। इसकी मांग प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने भी की थी। अधिवेशन में जयप्रकाश यादव अध्यक्ष, डॉ.रामचंद्र यादव, सुधीर कुमार यादव, राकेश कुमार मिश्र, हरिश्चंद्र यादव, हौंसिला प्रसाद, सुदामा देवी उपाध्यक्ष, रामनारायण गुप्ता मंत्री, जयप्रकाश सिंह, अभिषेक कुमार चौधरी, ध्रुव कुमार यादव, बाबूराम मौर्य, राममिलन यादव संयुक्त मंत्री, प्रमिला यादव कोषाध्यक्ष, इंदु राम विंद लेखाकार, मिठाई लाल यादव आय व्यय निरीक्षक तथा विवेक कुमार चौधरी मीडिया प्रभारी आदि निर्वाचित हुए। संरक्षक नीरज कुमार सिंह एवं सुशील कुमार यादव मनोनीत किए गए। जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त अशोक कुमार सोनकर, श्रीकांत शर्मा, डॉ.हरे कृष्णा सिंह आदि लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।