Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice File Dowry Harassment Case Against In-Laws and Husband in Badlapur

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Jaunpur News - बदलापुर में कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता आंचल उपाध्याय की शादी 25 मई 2022 को हुई थी, लेकिन ससुराल वाले कार और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आंचल का आरोप है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 3 May 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने सास ससुर, पति व ननद पर गुरुवार को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर टिकरी गांव निवासी रमेशचन्द्र तिवारी की पुत्री आंचल उपाध्याय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगायी है कि उसकी शादी 25 मई 2022 को बदलापुर कस्बे के भलुआही गांव निवासी अमर बहादुर उपाध्याय के पुत्र अजीत के साथ हुई थी। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार घर गृहस्थी का सारा सामान व आभूषण पिता ने दिया था। उससे भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही कार व दो लाख रुपये नगद की मांग कर रहे थे।

सास निराशा देवी, ससुर, अमरबहादुर, पति अजीत व ननद नेहा दहेज की मांग को लेकर आये दिन मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी भी देते थे। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें