Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice Arrest Two Drug Traffickers with 50 Kg of Ganja in Shahganj

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गांजा संग गिरफ्तार

Jaunpur News - शाहगंज में पुलिस ने पक्खनपुर मोड़ के पास एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया और दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजमगढ़ और कप्तानगंज के निवासी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पहले से...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 25 June 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50 किलो गांजा संग गिरफ्तार

शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पक्खनपुर मोड़ के समीप एक कार से 50 किलो गांजा बरामद कर पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया। क्षेत्र के पक्खनपुर गांव मोड़ पर मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक कार रोककर चेक किया। जिसमें आजमगढ़ जनपद के कोतवाली जीयनपुर क्षेत्र के चकलालचन्द गांव निवासी अजय यादव पुत्र बालचंद्र यादव तथा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चकधवन गांव निवासी गणेश चौबे पुत्र रामेश्वर चौबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर 50 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ।

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के ऊपर अन्य जनपदों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें