Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPoisoning Incident in Fish Pond Hundreds of Fish Dead in Parahit Village

तालाब में विषाक्त पदार्थ डालने का आरोप

Jaunpur News - बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में एक तालाब में अज्ञात

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 28 June 2025 07:08 PM
share Share
Follow Us on
तालाब में विषाक्त पदार्थ डालने का आरोप

बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में एक तालाब में अज्ञात लोगों ने विषाक्त पदार्थ डाल दिया। जिससे मछलियां मर गयीं। गांव निवासी बंशराज बिंद गांव में ही पट्टा पर तालाब लेकर मछली पालन करते हैं। तालाब के बगल एक छोटी सी चाय पान की दुकान भी रखे हैं। तालाब से कुछ दूरी पर घर है। शुक्रवार की देर रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह पांच बजे तालाब की तरफ टहलने आए तो देखा कि सारी मछलियां तालाब में उतराई पड़ी हैं। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयीं।

जांच पड़ताल कर चली गयीं। बंशराज बिंद ने बताया कि रोहू, नैन, बृगेड, कामन प्रजाति की मछलियां थीं। जो लगभग दो दो किलो की हो गयी थीं। रात में अज्ञात व्यक्ति ने जहर डाल दिया। शनिवार सुबह पता चलते ही सारी मछलियों को निकाल कर मिट्टी में दफना दिया गया। मछलीशहर पुलिस को तहरीर दे दिया है। कोतवाल मछलीशहर विनीत राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल करवा रहा हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें