Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsMajor Breakthrough in BJP Leader Pramod Yadav Murder Case Gangster Arrested

पच्चीस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Jaunpur News - सिकरारा में भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या के मामले में 15 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को गैंगस्टर संगम यादव को गिरफ्तार किया गया, जो हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का निवासी है। प्रमोद...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSat, 28 June 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
पच्चीस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद भाजपा नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में 15 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस ने बरगुदर पुल से गैंगस्टर के आरोपी और 25 हजार के इनामी संगम यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संगम यादव हुसैनाबाद थाना शाहगंज क्षेत्र का निवासी है। जनपद के विभिन्न थानों में कुल 14 मुकदमे है। क्षेत्र के बोधापुर निवासी भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या 15 माह पहले हुई थी। घटना वाले दिन प्रमोद को शादी का कार्ड देने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने रोककर गोली मारकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखिबर की सूचना पर बरगुदर पुल के समीप गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

पुलिस ने बताया कि प्रमोद हत्याकांड में शामिल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें