Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsGrand Kalash Yatra Celebrated in Badlapur Before Bhagwat Katha

भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा

Jaunpur News - बदलापुर के सरोखनपुर वार्ड में श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने सिर पर कलश रखकर कस्बे का भ्रमण किया। कथा वाचक सत्यम महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 23 April 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा

बदलापुर। कस्बे के सरोखनपुर वार्ड संख्या 15 में श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जहां गाजे बाजे के साथ भक्तों ने सिर पर कलश रखकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान जयकारे से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा। वृंदावन से आए कथा वाचक सत्यम महाराज ने कहा कि कलश सिर पर रखते ही भक्ति भाव जागृत हो जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के पाप स्वयं नष्ट हो जाते है। नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजन किया गया। कलश यात्रा में प्रभावती देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह, संतोष जायसवाल, प्रदीप, राजू निगम, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, ओम प्रकाश, बंटी, राहुल, अमित उपस्थित रहे। आयोजक रमेश जायसवाल ने बताया कि कथा प्रतिदिन 28 अप्रैल तक सायं चार बजे से आठ बजे तक चलेगी। 28 अप्रैल को महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें