आत्म हत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं : निशेषानंद
Jaunpur News - सतहरिया के दिव्यांग स्वामी निशेषानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। यह हताशा का निरर्थक कदम है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। स्वामी...

सतहरिया। दिव्यांग स्वामी निशेषानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। यह सिर्फ हताशा भरे जीवन में महा पाप सरीखे निरर्थक कदम है। अक्सर इस प्रकार की जो घटनाएं हो रही है वह बहुत ही चिंतनीय है। इस लिए इसके प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए। यह बातें उन्होंने मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामलीला मैदान में मीडिया से वार्ता करते कही। निशेषानन्द कान से दिव्यांग तथा ब्रम्हलीन स्वामी भजनानंद सरस्वती के शिष्य हैं। उन्होंने गुरु भक्ति में लीन रहने को ही अपने जीवन का प्रमुख उद्देश्य बना लिया है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर किसी बड़े प्रयोजन के लिए भगवान की बड़ी कृपा से मिला है।
इसे व्यर्थ में गंवाना मूर्खता है। इस मौके पर श्याम कुमार मौर्य, नवल किशोर गुप्त, पूर्व प्रधान दयाराम सरोज, चंद्रा स्वामी अन्य रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।