Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsSasni Community Organizes Amarnath Yatra Fundraiser with Rituals and Offerings

बाबा अमरनाथ को भेजी भंडारे की सामग्री

Hathras News - सासनी में श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल ने बाबा अमरनाथ जी का भंडारा आयोजित किया। इस भंडारे में शिव भक्तों ने योगदान दिया। यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई। पूजा विधि से हुई और सभी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSun, 22 June 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
बाबा अमरनाथ को भेजी भंडारे की सामग्री

सासनी। कस्वा के सामाजिक संस्था श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल शाखा सासनी द्वारा बाबा अमरनाथ जी का भंडारा सासनी के बडे हनुमान मंदिर से बालटाल के लिए रवाना किया गया। जिसमें शिव भक्तो द्वारा अपना अपना योगदान किया। संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी की पवित्र गुफा के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खुलने वाले है। जिसके लिए शुक्रवार को श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल ने तीर्थ यात्रिओ के रुकने व यात्रा करने बाले यात्रिओ के लिए जरुरी खाद्य सामग्री व अन्य जरुरी सामान नगर के सम्मानित सदस्यों के सहयोग से एक डोला को नगर भ्रमण करके बेंड बाजो के साथ एवं टेड़ेश्वर महादेव मंदिर पर पंडित खगेंद्र शास्त्री एवं पंडित अतुल शर्मा द्वारा विधि विधान से मन्त्रोंचारण के साथ पूजा अर्चना कर की गई।

संस्था के पदाधिकारियो नें यात्रिओ के लिए बाबा बर्फ़ानी के सुगम दर्शन करने एंव यात्रा मंगलमय हो ऐसी कामना की। इस मौके पर पूर्व सासंद प्रतिनिधि हरी शंकर वार्ष्णेय, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, विवेक उपाध्याय, नरेश वार्ष्णेय, वकील वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, वकील वार्ष्णेय, कृष्ण कांत वार्ष्णेय, डा. अमित भार्गव, प्रेम पाठक, नवीन वार्ष्णेय, सभासद जॉन्टी वार्ष्णेय, हिमांशु वार्ष्णेय, अंतेश वार्ष्णेय, मनीष जादोन, अन्नुलाला, पुष्कर वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय , हिमांशु वार्ष्णेय, खगेन्द्र शास्त्री, श्वेत गुप्ता, राजेंद्र कुमार, अंतेश, संजू शर्मा, सुआ, हर्षित वार्ष्णेय, प्रियांशु, गोल्डी, शुभ, बीटूलाला, प्रवीण वार्ष्णेय मीनू, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें