दानवीर भामाशाह जयंती पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Hathras News - फोटो - 24 प्रेस वार्ता कर जानकारी देते शोभायात्रा के पदाधिकारी दानवीर भामाशाह जयंती पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रादानवीर भामाशाह जयंती पर शहर म

फोटो - 24 प्रेस वार्ता कर जानकारी देते शोभायात्रा के पदाधिकारी दानवीर भामाशाह जयंती पर शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता करेंगे शोभायात्रा का शुभारंभ हाथरस। दानवीर कुल शिरोमणि राजा भामाशाह की 478 वीं जयंती पर 28 जून शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका फीता काटकर उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम आयोजकों ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि हाथरस और आसपास के जनपदों से समाज के लोग शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। शोभायात्रा में अलग-अलग शहरों से आईं झाकियां और बैंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगी।
शोभायात्रा के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, संयोजक रानू गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता शामिल होंगे। शोभायात्रा से पूर्व गोपाल धाम में व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता व्यापारियों का उत्साहवर्धन करेंगे। शाम को चार बजे से मैण्डू गेट स्थित महाजन धर्मशाला से शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। शोभायात्रा मेंडू गेट, चक्की बाजार, नयागज, पत्थर बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, कोमल काम्पलैक्स, सरक्यूलर रोड़ होते हुए नगर में भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में करनाल, दिल्ली, मथुरा से भव्य झांकी शामिल होंगी। नासिक का ढोल, उज्जैन के डमरू वादक शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही दिल्ली का बैंड, कोलकाता की काली, वृंदावन से आकर्षक रथ भी शोभायात्रा में शामिल होगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।