कोतवाली सासनी में लगा थाना समाधान दिवस
Hathras News - सासनी में थाना समाधान दिवस का आयोजन एडीएम वसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। एडीएम ने जनता की समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विवादों का शांतिपूर्ण...

सासनी। कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कोतवाली में एडीएम वसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें एडीएम ने जनता की समस्याओं को सुना। फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद एडीएम ने संबधित अफसरों को समस्याओं के समयवद्धता के रहते निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि यदि निस्तारण से शिकायतकर्ता या दूसरा पक्ष संतुष्ट नहीं है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को जरूर दें जिससे समस्या का दोनों पक्षों को बैठाकर निस्तारण किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि निस्तारण के बाद उच्चाधिकारियों को अवश्य अवगत करायें कि समस्या का निस्तारण हो चुका है।
इसके अलावा उन्होंने मौजूद लोगों से आपसी समजस्य बनाए रखने एवं विवादों को शांति पूर्ण तरीके स्वयं ही निबटाने की सलाह दी। इस दौरा करीब आधा दर्जन शिकायतें दर्ज की कई। जिसमें कई शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबधित अफसरों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस का संचालन प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान कानूनगो नीरज शर्मा, प्रमोद अग्निहोत्री, लेखपाल विवेक वार्ष्णेय, सचिन शर्मा, नरेन्द्र कुमार, जनरैल सिंह, मोहसिन खान, के अलावा फरियादी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।