Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsBS-3 Diesel Vehicles Ban in Delhi Affects Commuters from Hathras

हाथरस डिपो की पंद्रह बसें नहीं जाएंगी दिल्ली हो गई पुरानी

Hathras News - हाथरस डिपो की पंद्रह बसें नहीं जाएंगी दिल्ली हो गई पुरानीहाथरस डिपो की पंद्रह बसें जाएंगी दिल्ली हो गईहाथरस डिपो की पंद्रह बसें जाएंगी दिल्ली हो गईहाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 27 June 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
हाथरस डिपो की पंद्रह बसें नहीं जाएंगी दिल्ली हो गई पुरानी

बीएस थ्री डीजल वाहनों दिल्ली में संचालन पर लगाई रोक दिल्ली के लिए हर रोज आमजन से लेकर कारोबारी तक करते हैं सफर अब नोएड डिपो की चल रही बसों से यात्रियों को मिलेगी राहत हाथरस। हाथरस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ेगा। हाथरस डिपो की पंद्रह बसें दिल्ली नहीं जाएगी। ये बसें पुरानी हो गई है। साथ ही दिल्ली में बीएस थ्री वाहनों के संचालन पर रोक लग गई है। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नोएडा डिपो की बसों से दूरी तय करनी पड़ेगी। हाथरस डिपो में वर्तमान में 89 बसें हैं।

ये बसें लखनऊ, दिल्ली हरिद्वार के अलावा लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। हाथरस डिपो से दिल्ली के लिए कई बसों का संचालन होता है। दिल्ली में बीएस थ्री वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। हाथरस डिपो में पंद्रह बसें ऐंसी हैं। जिनके अभी नीलामी के लिए नियत किलोमीटर व अवधि पूरी नहीं हुई है। इसके बाद भी ये बसें दिल्ली की दूरी तय नहीं करेगी। इस कारण यात्रियों को दिल्ली रूट पर दूरी तय करने वाले यात्रियों को मुशिकलों का सामना करना पड़ेगा। हाथरस से नोएडा डिपो की कई बसें दिल्ली के लिए जाती है। अब यात्रियों को उन्हीं बसों से दिल्ली की दूरी तय करनी पड़ेगी। इस मामले में एआरएम प्रदीप यादव का कहना है कि हाथरस डिपो की पंद्रह बसें बीएस थ्री इंजन की है। इसलिए ये बसें दिल्ली के लिए दूरी तय नहीं करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें