Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsGanga Expressway Project Acquisition of Land for Industrial Corridor at Increased Circle Rate

बढ़े सर्किल रेट से गंगा एक्सप्रेस-वे औद्योगिक कॉरिडोर के लिए खरीदी जाएगी भूमि

Hardoi News - गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत सवायजपुर विधानसभा में औद्योगिक गलियारे के लिए अवशेष भूमि का अधिग्रहण बढ़े सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSun, 22 June 2025 01:06 PM
share Share
Follow Us on
बढ़े सर्किल रेट से गंगा एक्सप्रेस-वे औद्योगिक कॉरिडोर के लिए खरीदी जाएगी भूमि

हरदोई, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत सवायजपुर विधानसभा में विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) के लिए अवशेष बची भूमि का अधिग्रहण बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। शासन के निर्देश पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश से औद्योगिक गलियारे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी आएगी वहीं नवीन सर्किल रेट से किसान भी लाभान्वित होंगे। गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित कुल 136.3566 हेक्टेयर भूमि खरीदी जानी थी। इसमें से अधिकांश भूमि का क्रय किया जा चुका था, इसके बाद भी बहुत से किसानों ने कम कीमत मिलने के कारण अपनी भूमि का बैनामा उप्र एक्सप्रेस-वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पक्ष में नहीं किया था।

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने बताया अवशेष भूमि का का बैनामा बढ़े सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। यह निर्णय शासन के निर्देशों और पुनर्निर्धारित सर्किल रेट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। भूमि के न्यूनतम मूल्य का निर्धारण पांच मार्च 2025 से लागू सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें