Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsDM Anunay Jha and SP Neeraj Kumar Jadaun Address Public Issues in Shahabad

मेड़बंदी में देरी करने पर कानूनगो का वेतन रोका

Hardoi News - समाधान दिवस में बनवाई पात्रों की सूचीडीएम और एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुनाफोटो 18 तहसील शाहाबाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याओं को

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईSat, 21 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
मेड़बंदी में देरी करने पर कानूनगो का वेतन रोका

शाहाबाद। तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा और एसपी नीरज कुमार जादौन ने आम जन की समस्याओं को सुना। डीएम ने लोगों की मौके पर ही वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन पात्रों की सूची बनाई। तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेड़बंदी की कार्रवाई में अनावश्यक विलम्ब पर जिलाधिकारी में राजस्व निरीक्षक प्रमोद मिश्रा का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने एक गर्भवती महिला के मामले में तत्काल अल्ट्रासॉउन्ड कराने और आशा के माध्यम से समस्त सुविधाएं दिलाने के निर्देश दिए। एक बुजुर्ग द्वारिका का मौके पर ही जब आयुष्मान कार्ड बना तो उनके चेहरे पर ख़ुशी आ गई।

रामवती नाम की एक महिला को समाज कल्याण विभाग से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का तत्काल लाभ दिलाने के निर्देश समाज कल्याण अधिकारी को दिए। बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप योजना के पात्र बच्चों की भी सूची बनवाई गई। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाए। राशन कार्ड धारकों को जान बूझ कर राशन न देने की शिकायत पर कहा कि जांच कर सम्बंधित कोटेदार की जवाबदेही तय की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भूमि विवाद के मामले में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम समन्वय बनाकर मौके जाकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। किसी भी विवाद को गंभीर न होने दिया जाये। डीएम व एसपी ने एक पेंड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उप जिलाधिकारी शाहाबाद तान्या सिंह व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना बिलग्राम। उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर ने लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि भूमि से सम्बंधित विवादों में त्वरित कार्रवाई करें। एसडीएम ने कहा कि अविवादित वरासत के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखे। गलत वरासत के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बटवारे सम्बंधी विवादों में त्वरित कार्रवाई करें। पैमाइश के आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न करें। भूमि पर विवाद की दशा में मौके पर टीम ले जाकर मेड़बंदी कराई जाए। चकरोड से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई करें। उप जिलाधिकारी ने कानूनगो व लेखपालों से संवाद करते हुए कहा कि लोगों की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। ताकि शिकायतों की संख्या में कमी आये। निस्तारण में तकनीक का सहयोग लें। जब पैमाइश के लिए मौके पर जाएं तो एक नजरी नक्शा अवश्य तैयार कर लें। उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवी प्रकाश सिंह, तहसीलदार अमित यादव व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें