दिव्यांग महिला को डीएम ने दिलाई ट्राई साइकिल
Hardoi News - हरदोई, कार्यालय संवाददाता। दिव्यांग महिला राम सुखी जन सुनवाई के दौरान सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के समक्ष पहुंची। ट्राईसाईिकल दिलाने का अनुरोध

हरदोई। दिव्यांग महिला राम सुखी जन सुनवाई के दौरान सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के समक्ष पहुंची। ट्राई साइकिल दिलाने का अनुरोध किया ताकि वह आसानी से आवागमन कर सके। जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को बुलवाया तथा एक ट्राई साइकिल देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी तत्काल एक ट्राई साइकिल लेकर आये जिसे जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को ट्राई साइकिल सौंपी। अहिरोरी विकास खण्ड के भगवान पुरवा मजरा जलालपुर की रहने वाली रामसुखी ने बताया कि उनके पास आवास भी नहीं है। वह पन्नी डालकर रहती हैं। यह सुनकर जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से तत्काल बीडीओ अहिरोरी से बात की तथा रामसुखी को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग रामसुखी ट्राई साइकिल लेकर स्वयं के मकान का भरोसा लेकर ख़ुशी के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष से विदा हुईं। रामसुखी व उनके साथ आयी उनकी बहन ज्ञानवती ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।