ब्रजेश पाठक को लेकर सपा की टिप्पणी शर्मनाक: भूपेंद्र
Hardoi News - हरदोई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कार्यक्रम में उनके कार्यों की चर्चा की। उन्होंने सपा पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंक और सोशल मीडिया...
हरदोई। वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की विरासत के सम्मान कार्यक्रम त्रि-शताब्दी स्मृति अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में उनके कार्यों और जीवन दर्शन को याद किया। प्रदेश अध्यक्ष पाकिस्तान, पाक प्रायोजित आतंक और उनकी भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए सपा पर हमलावर हुए। सपा पर हमलावर होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर सपा की टिप्पणी शर्मनाक है। कहा उनकी पोस्ट सपा के चरित्र को उजागर करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का दूरदर्शी नेतृत्व सामाजिक कल्याण, परोपकार, सांस्कृतिक पुनरुद्धार का प्रमाण था।
उन्होंने अपने शासन काल में भारतीय परंपरा और संस्कार की रक्षा के लिए धर्म, समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने अयोध्या, काशी सहित हजारों मंदिरों को बनवाया। पाकिस्तान और सपा पर हमलावर प्रदेश अध्यक्ष ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंक पर कहा कि हमारा विरोध पाकिस्तान की मानसिकता के विरोध में है, न कि वो पाकिस्तान के आम नागरिकों के विरोध में। प्रदेश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं पर कहा ये ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के दिखाए गए शौर्य और सम्मान के साथ सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए है। देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कांग्रेस को देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा भी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।