Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSamajwadi Party Workers Celebrate MP Aditya Yadav s Birthday in Hapur
सपा सांसद आदित्य यादव का सपाईयों ने मनाया जन्मदिन
Hapur News - हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। आदित्य यादव का जन्म 12 जून को लखनऊ में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल...
Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 13 June 2025 02:14 AM

हापुड़, नगर के बुलंदशहर रोड स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन चौधरी के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह ने बताया कि आदित्य यादव का जन्म पिता सपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व मां सरला यादव के घर 12 जून को लखनऊ में हुआ था। सपाईयों ने उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश सचिव देवेंद्र जाखड़, बुद्धप्रकाश कश्यप, शालू जौहरी, एडवोकेट बिलाल, वाहिद चौधरी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।