Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsPanchayat Elections Go Digital Social Media Campaigns Ignite Enthusiasm

पंचायत चुनाव को लेकर सजने लगा सोशल मीडिया प्लेटफार्म

Hapur News - प्रदेश में पंचायत चुनाव का प्रचार सोशल मीडिया पर धूमधाम से चल रहा है। फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर पर दावेदार सक्रिय हैं। चुनाव एक साल पहले से ही शुरू हो गए हैं, और नई एप्स से उम्मीदवार अपने फोटो साझा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 23 June 2025 07:35 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत चुनाव को लेकर सजने लगा सोशल मीडिया प्लेटफार्म

प्रदेश में पंचायत चुनाव की बिसात सोशल मीडिया पर बिछ गई है। फेसबुक, व्हाट्सऐप पर जमकर प्रचार चल रहा है। इसी बीच पंचायत चुनाव के कई दावेदार भी भागदौड में लग गए हैं। चुनाव एक साल पहले पहले ही यह घमासान छिड़ गया है। स्मार्ट फोन पर ही नजरें गड़ाए हुए हैं। रात-रात तक कमेंट भी पोस्ट करने लगे हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर प्रधान की पोस्ट के लिए एप तैयार कर दी गई है। इस बार के पंचायत चुनाव बिलकुल हटकर होने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव पर पिछली बार सोशल मीडिया का उतना असर ही नहीं था, जितना अबकी बार रह सकता है।

फेसबुक, व्हाट्सऐप और यहां तक कि ट्विटर पर भी अभी से प्रधान पद के फोटो लगाने वाले दावेदारों के लिए एप तैयार कर दी गई है। फेसबुक प्रचार चल रहा खूब हिट- सोशल मीडिया पर पंचायत चुनाव पर एक कमेंट खूब हिट चल रहा है। यह है, प्रधानी के एक उम्मीदवार। फेसबुक, इस्टाग्राम पर प्रधान पद के दावेदारों के लिए प्रचार करने को फोटो लगाने की एप का प्रचार हो रहा है। जिसमें लिखा है कि प्रधान दावेदार अपना फोटो लगा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें