Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsMassive Pilgrimage at Brajghat for Ashadha Amavasya Ganga Snan

आषाढ़ अमावस्या आज : उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

Hapur News - आषाढ़ अमावस्या आज : उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब- ब्रजघाट, कच्चे घाट और पूठ घाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ फोटो 203 ब्रजघाट, संवाददाता। आषाढ़ अमाव

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Tue, 24 June 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
आषाढ़ अमावस्या आज : उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

आषाढ़ अमावस्या के पावन पर्व पर आज (बुधवार) को ब्रजघाट में गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। ब्रजघाट, कच्चे घाट और पूठ घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंगलवार की रात से ही विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, निजी वाहनों से गंगा तट की ओर रवाना हो गए हैं। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या के दिन पूर्वजों को याद किया जाता है और उनके लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 06 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 25 जून बुधवार शाम 04 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी। जिसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल घाटों पर तैनात किया गया है। पालिका द्वारा गोताखोरों की टीमें भी तैनात की गई हैं। नगर में हाईवे, ब्रजघाट मार्ग, पूठ मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनने की आशंका है। भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली, पानी, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था में नगर पालिका, सीएचसी और अन्य विभागों की टीमों को लगाया गया है। घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, पेयजल की टंकियों के साथ-साथ चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं, ब्रजघाट के आसपास बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फूल, प्रसाद, कपड़ों और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। घाट किनारे दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजा ली हैं। ---------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें