पेरू से सीआईपी की टीम पहुंची हापुड़ आलू अनुसंधान केंद्र
Hapur News - ऑल एडिशन:::::अभी ऑनलाइन न करें--- अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, पेरू की नई शाखा खुलेगी आगरा में खुलेगी -उसी क्रम में पेरू की टीम ने बाबूगढ़ स्थित

अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, पेरू की नई शाखा आगरा में खुलने की भारत सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को अनुमति दी। जबकि गुरुवार को पेरू अनुसंधान केंद्र की टीम ने हापुड़ के आलू अनुसंधान केंद्र में जाकर निरीक्षण किया। नई तकनीक से बनाए जा रहे आलू अनुसंधान केंद्र से आलू की खेती बढ़ेगी। जबकि प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की। क्योंकि आलू को नई तकनीक से खेती के लिए किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। अन्तर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र पेरू की नई शाखा आगरा में खुलेगी। इस तरह की विश्व में सिर्फ तीन शाखाएं हैं। पेरू के अलावा चीन और अफ्रीका में आलू पर शोध हो रहा है।
आगरा का सींगना विश्व में तीसरा शोध केंद्र होगा। जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की आलू और शकरकंद की किस्मों की पैदावार करना है। नई तकनीक, नई किस्म और आलू आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करना है। परंतु यूपी सरकार ने भी हापुड़ में आलू अनुसंधान केंद्र बाबूगढ़ में बनाया हुआ है। जिसकी नई तकनीक पर निर्माण भी चल रहा है। बाबूगढ़ स्थित आलू अनुसंधान केंद्र का भ्रमण करने के लिए गुरुवार को पेरू से आई टीम के दो विदेशी वैज्ञानिकों ने पूरी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान प्रगति शील किसानों से भी वार्ता की। इसके अलावा नई तकनीक से आलू के खेती करने के लिए आने वाले समय में दी जाने वाली ट्रेनिंग को लेकर भी मंथन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आलू की खेती को बढावा दिए जाने का प्रयास सरकार कर रही है। डॉ नितेश के साथ पूरी टीम ने बारीकि से हापुड़ आलू अनुसंधान केंद्र की तकनीकी पर निरीक्षण किया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार ने बताया कि यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा शोध केंद्र आगरा में होगा। जहां आलू की ऐसी किस्मों को पैदा किया जाएगा, जो भारत में नहीं होती या आगरा व आस-पास क्षेत्र के वातावरण में नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि इसी परिपेक्ष में गुरुवार पेरू अंतरराष्ट्रीय आलू बोर्ड सदस्यों ने बाबूगढ़ फार्म का निरीक्षण किया था। क्योंकि बाबूगढ़ में भी आलू अनुसंधान केंद्र हैं जिसको नई तकनीक से निर्माण कराया जा रहा है। यह अनुसंधान केंद्र 2025 में चालू कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।