त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की विभूतियों को किया सम्मानित
Hapur News - - परशुरामवंश सेवा समिति के तत्वाधान में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज का आयोजित किया गया सम्मान समारोह त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज का आयोजित किया गया

परशुरामवंश सेवा समिति के तत्वाधान में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज की स्थानीय क्षेत्र की विभूतियों का मोदीनगर रोड स्थित एमडी पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कलकि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के आईएएस-पीसीएस बने युवाओं का अभिनंदन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अरचयनित मनुप्रिया त्यागी पीसीएस चयनित, अमित त्यागी उत्तर प्रदेश माध्यमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, डा.उमेश त्यागी प्रमुख कारोबारी, अनिल त्यागी वरिष्ठ समाजसेवी, सेवाराम त्यागी, चिकित्सा क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील कुमार त्यागी, समाजसेवी बिट्टू त्यागी का पगड़ी पहनकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर नागरिक अभिनंदन किया गया।
कलकि पीठाधीश्वर ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि परशुरामवंशीय समाज ने प्रत्येक कालखंड में भारतीय संस्कृति सनातन परंपराओं को निर्वहन करते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा को आगे बढ़ते हुए अपना योगदान देने का काम किया है। उन्होंने युवाओं से आवाह्न करते हुए कहा कि उन्हें अपने आराध्य भगवान परशुराम को आदर्श मानते हुए शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी मानवीय संवेदनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पूरे मनोयोग से भूमिका का निर्वाह कर सशक्त राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए। परशुराम बंसिया सेवा समिति के संरक्षक अवनीश त्यागी ने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए परशुराम सेवा समिति ऐसे आयोजन आयोजित करने को प्रतिबद्ध रहेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष नवरत्न त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन प्रदीप त्यागी व मुकुल त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मंगलम त्यागी, रितेश त्यागी, डा.सुधीर त्यागी, मनिंदर त्यागी, योगेश्वर त्यागी, गुलशन त्यागी, विनय प्रकाश त्यागी, महेश त्यागी, जय भगवान त्यागी, अशोक त्यागी, धर्मेंद्र त्यागी, सुरेश नेताजी, जिमी त्यागी, प्रधान पप्पू त्यागी, जय भगवान त्यागी, तेजपाल त्यागी, हेमराज त्यागी, प्रोफेसर सुनील त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, निखिल त्यागी, सुधीर त्यागी, राधे लाल त्यागी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।