Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsHapur District Launches Control Campaign for Communicable Diseases with Door-to-Door Initiative

जनपद में एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण माह

Hapur News - हापुड़ में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू होगा। इसमें 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा, जिसमें 870 टीमें घर-घर जाकर मरीजों को खोजेंगी। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Sat, 28 June 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
जनपद में एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण माह

जनपद हापुड़ में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू होगा। इसमें पूरे माह संचारी रोगों से रोकथाम के लिए कार्य किए जाएंगे। अभियान के बीच में 11 जुलाई से जिले में दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक अभियान में 870 टीमें घर घर जाकर मरीजों को खोजेंगी। मौसमी बीमारी के बाद अब जनपद में डेंगू मलेरिया ने दस्तक दे दी है। यहां जिले में डेंगू के अब तक छह मरीज मिल चुके हैं। जबकि मलेरिया के तीन मरीज अब तक मिले हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता जारी कर दी है। जिले में मलेरिया विभाग डेंगू मलेरिया से रोकथाम के इंतजाम कर रहा है।

अब एक जुलाई से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण माह में अभियान को गति मिलेगी। इसमें स्वास्थ्य टीमें जगह जगह जाकर संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। मच्छरों का लार्वा खोजकर नष्ट किया जायेगा। -11 जुलाई से दस्तक अभियान जिले में चलेगा हापुड़। जनपद हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण माह के बीच में 11 जुलाई से दस्तक अभियान चलेगा। इसमें 870 टीमें कार्य करेंगी। ये टीमें घर घर जाएंगी और विभिन्न बीमारियों के मरीजों को खोजेंगी। -टीमें जगह जगह जाकर लार्वा नष्ट करेंगी हापुड़। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें जगह जगह लार्वा भी खोजेंगी। जहां लार्वा मिलेगा उसे तुरंत नष्ट किया जायेगा। दवाईयों का छिड़काव होगा। -सीएमओ का कथन एक जुलाई से जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू होगा। इसकी तैयारी चल रही हैं। इसमें दस्तक अभियान भी चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण माह संचारी रोगों से रोकथाम के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। -डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें