टोलकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप, विरोध किया
Hapur News - पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा पर किसान सेना (अ) के पदाधिकारी के साथ अभद्रता हुई। शिकायत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार ने विरोध किया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि टोल...

पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने किसान सेना (अ) के एक पदाधिकारी से अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार टीम के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और विरोध किया। किसान संगठन के पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौधरी अवनीत पंवार ने कहा कि लगातार टोल प्लाजा के कर्मी अभद्र व्यवहार करते है। जिसके चलते संगठन के पदाधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में टोल कर्मियों की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी संगठन के काम से दूसरे जनपद और राज्यों में जाते है।
अगर उनको टोल पर दोबारा अभद्रता का सामना करना पड़ा, तो टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद टोल प्लाजा प्रबंधक ने माफी मांगी। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारी लौट गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, हाजी सुलेमान, इमरान अली, अफजाल कुरैशी, शहजाद खान, तनवीर अहमद, नदीम खान, यामीन सिद्दीकी, मुश्ताक अली, आमिर खान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।