ज्येष्ठ दशहरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हापुड़ डिपो चलायेगा 50 बसें
Hapur News - गढ़मुक्तेश्वर में ज्येष्ठ दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हापुड़ डिपो द्वारा 50 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग एक अस्थाई अस्पताल बनाएगा जिसमें छह डॉक्टर तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं को...

गढ़मुक्तेश्वर ज्येष्ठ दशहरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज का स्थानीय हापुड़ डिपो बेहतर बस सेवा उपलब्ध करायेगा। डिपो द्वारा हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर तक 50 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जिसकी डिपो के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को बसों की कमी नहीं होने देने का निर्णय लिया गया है। चार एवं पांच जून को गढ़मुक्तेश्वर में ज्येष्ठ दशहरा मेला लगेगा। इस मेले में हापुड़ समेत आसपास के अनेक श्रद्धालु पहुंचेंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने भी तैयारी कर ली हैं। डिपो के अधिकारियों ने हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर तक 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।
श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जरूरत पड़ने पर गढ़मुक्तेश्वर तक बसें बढ़ा दी जाएंगी। श्रद्धालुओं को बसों की कमी नहीं रहेगी। -स्वास्थ्य विभाग एक अस्थाई अस्पताल बनायेगा, छह डॉक्टर रहेंगे तैनात हापुड़। ज्येष्ठ दशहरा मेले में जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक अस्थाई अस्पताल बनाया जायेगा। इसमें छह चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जायेगी। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि ज्येष्ठ मेले में श्रद्धालुओं के लिए एक अस्थाई अस्पताल बनाया जायेगा। इसमें सभी मरीजों को उपचार मिलेगा। मेले में छह डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जायेगी। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। -श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराएंगे:एआरएम ज्येष्ठ दशहरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जायेगी। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से बसें गढ़मुक्तेश्वर तक चलाई जाएंगी। 50 बसें रिजर्व में रहेंगी। बसों की रुट पर कमी नहीं रहेगी। -रणजीत सिंह, एआरएम हापुड़ डिपो
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।