Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsDevotees Inspired by Lord Krishna s Childhood Leelas at Bhagwat Katha in Garhmukteshwar

सरल स्वभाव वाले भक्तों पर होती है भगवान की विशेष कृपा

Hapur News - धरम करमभाव विहोर हुए -गोवर्धन पर्वत अंगुली पर उठाकर तोड़ा था इंद्र का घमंड फोटो नंबर 217 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 6 June 2025 01:28 AM
share Share
Follow Us on
सरल स्वभाव वाले भक्तों पर होती है भगवान की विशेष कृपा

गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर भाव विहोर हुई भक्तों की भीड़ ने धर्म के बताए सद्मार्ग पर चलकर दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प लिया। गढ़ गंगानगरी की बागवाली कालोनी और पौराणिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गुणगान हुआ। वृंदावन से आए रुद्र कृष्ण ठाकुर महाराज और यश कृष्ण आचार्य ने कहा कि सरल स्वभाव और कोई भी दिखावा न करने वाले भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है। व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि बेहद दयालु थे।

जिन्होंने अपना वध करने आई राक्षसी पूतना का वध कर दिया, परंतु जो गति अपनी मां को अभी नहीं मिल पाई थी। उसे राक्षसी पूतना को दे दिया था। माखन चोरी से जुड़ीं बाल लीला और रानी द्रौपदी के चीर हरण की लीला का बड़े ही मनमोहक ढंग में वर्णन किया गया। व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्का अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र देव का घमंड भी चकनाचूर कर दिया था। धर्म के बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों से बचकर दीन दुखियों की मदद करने वालों पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। विधायक हरेंद्र तेवतिया, मदन पाल चौधरी, राहुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, रुपेश पंडित, डोली शर्मा, वर्षा शर्मा, पार्थ कौशिक, पूजा गोस्वामी, सोनू गर्ग, करन राय गौतम, राहुल शुक्ला, शोभित ठाकुर, टिंकू शर्मा समेत सैकड़ों भक्तों की भीड़ मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें