ब्रजघाट गंगा पुल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Hapur News - - पुलिस शिनाख्त में जुटी, गंगानगरी में सनसनी फैली क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगानगर

ब्रजघाट गंगा पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को ब्रजघाट गंगानगरी में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। जिसको देखकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार वह पिछले कई वर्षों से गंगा पुल के आस-पास भीक्षा मांगकर गुजर-बसर करता था। राहगीरों ने जब पुल के पास झाडिय़ों में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं, प्रथम दृष्टया मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी है और शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। ----------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।