Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBJP s Bhupendra Chaudhary Addresses Misconceptions on Waqf Amendment Law and Launches Awareness Campaign

वक्फ की संपत्तियों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कब्जा: भूपेंद्र चौधरी

Hapur News - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। यह कानून गरीब कल्याण के लिए है और भाजपा इसका सुधार कर रही है। जन जागरण अभियान शुरू होगा ताकि अल्पसंख्यकों तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 28 April 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
वक्फ की संपत्तियों पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों का कब्जा: भूपेंद्र चौधरी

हापुड़, संवाददाता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि वक्फ संशोधन कानून का मकसद गरीब कल्याण के लिए है, क्योंकि

वक्फ की संपत्तियों से भूमाफियाओं का कब्जा किए हुए है। इसलिए भाजपा ने वक्फ सुधार पर काम किया। अब इस सुधार को अल्पसंख्यकों तक पहुंचाने के लिए भाजपा जन जागरण अभियान चलाने जा रही है। वह सोमवार को हापुड़ की दयाल रिजेंसी में पश्चिमी क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित करने से पहले बोल रहे थे।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर भाजपा घर घर जाकर लोगों के बीच सार्थक चर्चा करेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी वक्फ की संपत्तियों पर कब्जे किए है। इसी विषय को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। आज हापुड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यशाला है। इसके बाद 29 अप्रैल से जन जागरण अभियान जिला स्तर पर चलाया जाएगा।

उन्हें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी घटना पर बोलते हुए कहा कि भाजपा का परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को जल्द हो देश पूरा होते हुए देखेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वासिद अली, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें