Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTruck Hits Two Bikes in Bivaar Half a Dozen Youth Injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छह युवक घायल

Hamirpur News - 0 दो की हालत नाजुक, एक का कानपुर व दूसरे सदर अस्पताल में चल रहा इलाज0 टेढ़ा गांव से मजदूरी कर वापस लौटते समय हुए हादसे के शिकार बिवांर, संवाददाता। अज्ञ

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुरSat, 21 June 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छह युवक घायल

बिवांर, संवाददाता। अज्ञात ट्रक चालक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे आधा दर्जन युवक गिरकर घायल हो गए। जिसमें एक को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया। जबकि दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य चार को इलाज के बाद ष्घर भेज दिया गया। घायल युवक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ बिवांर थाने में तहरीर दी है। महेरा गांव के आधा दर्जन युवक सुकेंद्र, अतर सिंह, हरनाम, धर्मेंद्र, कल्याण, विवेक नमामि गंगे परियोजना में थाना सुमेरपुर की टेढ़ा गांव में मजदूरी का कार्य करते हैं। गुरुवार को शाम 7:30 बजे करीब दो बाइक में सवार छह युवक वापस अपने घर आ रहे थे।

बरसात शुरू हो जाने पर युवक अपनी बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर निवादा गांव के भस्मानंद इंटर कॉलेज के पास छत के नीचे खड़े हो गए। बरसात कम होने पर युवक बाइकों को स्टार्ट कर बैठ कर चलने लगे। तभी हमीरपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल होकर अचेत हो गए। युवक विवेक के मामूली चोट लगने से 112 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसमें धर्मेन्द्र का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अतर सिंह की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया। अन्य चार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घायल सुरेंद्र के पिता देवीदीन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें