Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsMonsoon Disrupts Electricity Supply in Hamirpur Heavy Rain Causes Damage and Power Outages

शहर में दस घंटे ब्लैकआउट, गर्मी ने उड़ा दी नींद

Hamirpur News - 0 सुमेरपुर क्षेत्र में बारिश होने से 33 केवी लाइन के इंसुलेटर फटे 0 बारिश रुकने के बाद कारपोरेशन की टीम ने शुरू की पेट्रोलिंग 0 आठ घंटे तक बिजली संकट

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुरSat, 21 June 2025 01:51 AM
share Share
Follow Us on
शहर में दस घंटे ब्लैकआउट, गर्मी ने उड़ा दी नींद

हमीरपुर, संवाददाता। मानसून की दस्तक ने बिजली व्यवस्था को धड़ाम कर दिया। गुरुवार की शाम सुमेरपुर क्षेत्र में हुई बारिश की वजह से मुख्यालय आई 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इस लाइन के इंसुलेटर फटने से मुख्यालय में करीब 10 घंटे तक बिजली का संकट व्याप्त रहा। इससे लोग बेहाल हो गए। उधर, बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों में जलभराव के साथ ही कच्चे मकान गिरने से नुकसान हुआ है। कल शाम को बदले मौसम की वजह से मुख्यालय की बिजली शाम पांच बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट से गुल हो गई। बारिश के चलते विद्युत टीम मरम्मत का कार्य देरी से शुरू कर सकी।

जिसके चलते मुख्यालय के रमेड़ी व टाउन फीडर की विद्युतापूर्ति जहां रात एक बजे बहाल हो सकी। वहीं संगम फीडर की विद्युतापूर्ति तड़के तीन बजे बहाल हुई। इस दौरान बूंदाबांदी के चलते लोग छतों में भी नहीं जा सके और घरों के अंदर गर्मी से बेहाल नजर आए। कल शाम से लेकर सुबह तक मुख्यालय में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पारा लुढ़क गया है। आसमान पर घने बादलों के साथ ही बारिश के आसार बने हुए है। सुमेरपुर से हमीरपुर आई 33 केवी लाइन के तीन से चार इंसुलेटर डैमेज हो गए थे। बारिश बंद होने के बाद कीचड़ और पानी से भरे खेतों में टीम ने पेट्रोलिंग की। सारे फाल्ट दुरुस्त करने के बाद आखिरी में यमुना तटबंध पर एक और फाल्ट था, जिसे ढूंढकर सही करने में समय लगा और रात करीब एक बजे के आसपास आपूर्ति बहाल की जा सकी। शहजाद खान, एसडीओ पावर कारपोरेशन, हमीरपुर। बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी बर्बाद भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार देर शाम हुई झमाझम बारिश के चलते सुरौली बुजुर्ग के मजरा बड़ा कछार में बलवीर का कच्चा मकान ढह जाने से गृहस्थी तहस नहस हो गई। उनके पुत्र अनिल ने बताया कि घटना के समय पिता अंदर लेटे हुए थे। वह बाल-बाल बच गए। मकान ढहने से 50 हजार रुपये से ज्यादा का गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। कंडौर में उफना गई नालियां कुरारा। ब्लाक के कंडौर गांव में बारिश की वजह से नालियों का पानी उफनाकर मार्गों में भर गया। गांव निवासी मनोज कुमार, अरविंद कुमार, रमेशचंद, विकास आदि ने बताया कि गांव में नाली का निर्माण कराया गया है। लेकिन पहली बरसात में नाली ध्वस्त जो जाने से पानी रास्ते में भर गया है। गांव में सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। दलदल में बदली चंडौत गांव की मुख्य सड़क सरीला। ब्लाक के चंडौत गांव में पहली ही बारिश में गांव के तिराहे से अंदर की ओर जाने वाली मुख्य कच्ची सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। जगह-जगह गहरे कीचड़ और जलभराव के चलते राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के हरिश्चंद्र, पुष्पेंद्र, धीरेंद्र, प्रवेश, सुनील, अनिल और प्रदीप ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें