दुल्हन के खेल से चित हो गया दूल्हा, माथा पकड़कर खूब रोया; 10 दिन में सिर से उतर गया शादी का 'भूत'
यूपी के मैनपुरी में एक दूल्हे के साथ खेला हो गया। दुल्हन के खेल में दूल्हा पूरी तरह से चित हो गया। दूल्हे को जब होश आया तो उसे असलियत पता चली। इसके बाद दूल्हे के पास माथा पकड़कर रोने के अलावा कुछ नहीं बचा।

यूपी के मैनपुरी में एक दूल्हे के साथ खेला हो गया। दुल्हन के खेल में दूल्हा पूरी तरह से चित हो गया। दूल्हे को जब होश आया तो उसे असलियत पता चली। इसके बाद दूल्हे के पास माथा पकड़कर रोने के अलावा कुछ नहीं बचा। दुल्हन की हरकत से दूल्हे के ऊपर जो शादी का भूत था वह उतर गया। दरसअल मंदिर में शादी रचा कर कुशीनगर से मैनपुरी आई लुटेरी दुल्हन नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। शादी कुशीनगर के मंदिर में हुई थी। आने के बाद उसने युवक को नशीला पदार्थ सुघांकर साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। शादी के नाम पर एक लाख रुपये वसूलने के अलावा दुल्हन उसके तीन लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्योंति खुर्द निवासी शिवरतन पुत्र बहार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी भाभी पिंकी के ममेरे भाई जवाहर सिंह पुत्र रामशरन निवासी कन्हई पुरवा जनपद कन्नौज से उसकी मुलाकात हुई। जवाहर ने उसकी शादी कराने के लिए एक व्यक्ति से मुलाकात कराई। जवाहर और वह अज्ञात व्यक्ति उसे लेकर गोरखपुर गए। वहां से कुशीनगर पहुंचे। जहां एक महिला से मुलाकात कराई और शादी के नाम पर उससे एक लाख रुपया महिला को दिलवा दिए। 8 जून को कुशीनगर के एक मंदिर में प्रिया नाम की एक लड़की से उसकी शादी कराई। शादी के बाद वह प्रिया को लेकर ब्योंति खुर्द आ गया। अब दुल्हन ने अपना खेल शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि 18 जून को दुल्हन प्रिया ने तबीयत खराब होने का झांसा दिया और उसके साथ मैनपुरी आ गई।
सुबह करीब 10 बजे एलआईसी ऑफिस के निकट खड़ी एक अर्टिगा कार सवार लोगों से प्रिया ने बात की और उसे बुला लिया। वहां पहुंचने पर लोगों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और नशीले पदार्थ से जुड़ा कपड़ा मुंह पर लगा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। शाम 5 बजे उसे एत्मादपुर पर होश आया। वह प्रतीक्षालय के पास पड़ा था। उधर प्रिया अर्टिगा कार सवार लोगों के साथ भाग गई। दूल्हे को सबकुछ समझ आ चुका था। दुल्हन की करतूत जानकर दूल्हा माथा पकड़कर रोने लगा। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी से दूल्हे के ऊपर छाया शादी का भूत उतर गया। पीड़ित ने बताया, प्रिया अपने साथ तीन लाख के सोन-चांदी के आभूषण और जेब में रखे ढाई हजार रुपये भी ले गई। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश कर रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।