Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsViolent Clash Over Ration Distribution in Bhiti Rawat Six Injured

राशन वितरण के दौरान दो समुदाय के लोगों में मारपीट, छह घायल

Gorakhpur News - भीटी रावत में राशन वितरण के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। विवाद राशन कार्ड से नाम कटने पर हुआ। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस मामले की जांच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 28 June 2025 03:29 AM
share Share
Follow Us on
राशन वितरण के दौरान दो समुदाय के लोगों में मारपीट, छह घायल

घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत में शुक्रवार को राशन वितरण के दौरान दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। विवाद राशन कार्ड की सूची से नाम कटने पर कोटेदार और कार्ड धारक के बीच हुआ। मारपीट में दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग घायल है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामलें की जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के भीटी रावत निवासी कमलेश के नाम से सरकारी राशन की दुकान है। शुक्रवार को राशन का वितरण हो रहा था। इसी दौरान गांव का आमीन दुकान पर राशन लेने गया था। जिसमें परिवार के दो सदस्यों का नाम सूची से तकनीकी कारणों से कट गया था।

इसी बात को लेकर कोटेदार और ग्राहक में कहासुनी होते हुए विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें दोनो पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों उपचार के लिए सीएचसी भेजा। साथ ही थाने पर आने को कहा। थाने पर कोटेदार पक्ष के रवि पुत्र कमलेश ने आमीन सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष के आमीन ने कमलेश सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ महेश कुमार चौबे ने कहा की दोनों पक्षों की तहरीर मिली है, जांच कर विधिक कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें