डीजे संचालक को पीटने के मामले में छह लोगों पर केस
Gorakhpur News - चौरीचौरा क्षेत्र में डीजे नहीं बजाने के विवाद में तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने जातीय गालियाँ देते हुए हमला किया। डीजे ऑपरेटर विक्की...

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में डीजे नहीं बजाने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि महाकाल ग्रुप से जुड़े लोगों ने वारदात की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, देवकहिया निवासी विक्की भारती ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डीजे ऑपरेटर का कार्य करता है। शुक्रवार को वह डीजे बजाने के लिए सट्टा बुक करके मां उत्सव लान डुमरी खुर्द रात 9 बजे पहुंच कर द्वारापूजा कार्यक्रम करा रहा था। रात 10.40 बजे द्वारपूजा सामाप्त हो चुका था।
उसी समय महाकाल गिरोह के सदस्य डुमरी खुर्द निवासी बलवीर यादव पुत्र अज्ञात व अजय यादव पुत्र अज्ञात व उपेन्द्र राजभर उर्फ महाकाल व चार अन्य लोग नाम व पता अज्ञात गोलबन्द होकर घेरकर जाति सूचक गाली का प्रयोग करते हुए डीजे चालू करने की बात कहते हुए हत्या करके दफन करने की धमकी दी। बारात मालिक के आदेश पर डीजे चलाना बंद कर दिया था। उसी से आक्रोशित होकर मारने पीटने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके गाड़ी का ड्राइवर गोविन्द निषाद बचाने आया। उसे भी लाठी-डंडा, धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे दोनों को गम्भीर चोटे आई है। पुलिस से तीन नामजद व तीन अज्ञात पर दलित एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं केस दर्ज कर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।