कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के पिता का निधन
Gorakhpur News - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के पिता कृष्णपाल सिंह (90) का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार गोला उपनगर स्थित सरयू तट पर हुआ, जिसमें पार्टी नेताओं और...

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के पिता कृष्णपाल सिंह (90) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। बेतियाहाता स्थित निजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव हरिहरपुर (माल्हनपार) ले जाया गया। जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शनिवार को सुबह गोला उपनगर स्थित सरयू तट पर अंतिम संस्कार हुआ। दिवंगत कृष्णपाल सिंह के बड़े पुत्र कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, प्रवीण पांडेय, राघवेन्द्र चौबे, राजेश पटेल, विजय सिंह, कौशल सिंह, डॉ सैय्यद जमाल अहमद, मधुसूदन त्रिपाठी, आलोक शुक्ल, अमरेन्द्र प्रताप मल्ल, नवीन सिन्हा, विवेक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और कई जन संगठनों के नेता शामिल हुए।
निधन पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल, राजेश तिवारी व प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह आदि ने विश्वविजय सिंह को फोन कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।