क्रिक्रेट खेलने के विवाद में किशोर का सिर फोड़ा
Gorakhpur News - कालेसर में क्रिकेट खेलने के दौरान एक किशोर शिवम गुप्ता का विवाद हो गया। मनबढ़ ने कड़े से सिर पर वार किया, जिससे किशोर का सिर फट गया। उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर...

घघसरा,हिन्दुस्तान संवा गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर में क्रिक्रेट खेलने के विवाद में मनबढ़ ने कड़ा से मारकर किशोर का सिर फोड़ दिया। किशोर की मां ने मनबढ़ों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के कालेसर निवासी तन्नु देवी पत्नी अमरजीत ने पुलिस को बताया कि बेटा 15 वर्षीय शिवम गुप्ता गुरुवार शाम को क्रिकेट खेलने गया था। खेलने के दौरान एक व्यक्ति से विवाद हो गया। वह गाली गलौज पर उतारू हो गया। विरोध करने पर मनबढ़ ने हाथ में पहने कड़े से सिर पर वारकर फोड़ दिया। विवाद के बाद मनबढ़ के सहयोगी भी आ गए और किशोर को मारपीट कर फरार हो गए।
चौकी इंचार्ज पिपरौली संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद मनबढ़ों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।