Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsStudent Assaulted After Complaining of Harassment in Ghaghsara

छेड़खानी का उलाहना देने पर पिता-पुत्री को पीटा

Gorakhpur News - घघसरा में एक छात्रा ने इंटर कॉलेज से एडमिशन लेने के बाद छेड़खानी की शिकायत की। जब छात्रा और उसके पिता मनबढ़ों के घर गए, तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 29 June 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
छेड़खानी का उलाहना देने पर पिता-पुत्री को पीटा

घघसरा। सहजनवा थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा शुक्रवार को रिठुआखोर स्थित एक इंटर कॉलेज से एडमिशन कराकर घर जा रही थी। रास्ते में मनबढ़ों ने छेड़खानी की। छात्रा घर आकर परिजनों को जानकारी दी। पिता व छात्रा जब मनबढ़ों के घर उलाहना देने गए तो दोनों को लाठी डंडे पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुसम्हाखुर्द निवासी महेंद्र निषाद व सत्यप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की चन्द्रजोता ने दी तहरीर में बताया कि बेटा महेंद्र घघसरा बाजार गया था। वापस आते समय रविन्द्र का पालतू कुत्ता उसे काट लिया।

बेटा कुत्ते को मारने लगा। जिसपर रविंद्र व अन्य बेटे को पीटने लगे। बेटे की आवाज सुनकर पति लालचंद जब पहुंचे तो विपक्षियों ने लाठी, डंडा, लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविन्द्र, गौरव, छोटू, झिनकारी पर केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें