Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPresident Droupadi Murmu to Inaugurate Auditorium at Gorakhpur University on June 30

एमजीयूजी में ऑडिटोरियम और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

Gorakhpur News - आने को हैं राष्ट्रपति महानगर में दो दिन के प्रवास पर आ रही हैं

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 24 June 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
एमजीयूजी में ऑडिटोरियम और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता बालापार स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगी। वह आगामी 30 जून को गोरखपुर में दो दिन के प्रवास पर आ रही हैं। जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की औपचारिक सूचना मिल गई है। राष्ट्रपति गोरखपुर में दो दिन रहेंगी। जानकारी के अनुसार 30 जून को वह एम्स में पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। अगले दिन वह आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण के बाद महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय भी पहुंचेंगी। इस दौरान वह 1500 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगी।

इसके अलावा आयुष विश्वविद्यालय में बना रहे पंचकर्म सेंटर और एकेडमिक बिल्डिंग का भी लोकार्पण करेंगी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण 28 अगस्त 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। इस समय विवि में परंपरागत शिक्षा के साथ ही आयुर्वेद कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, फार्मेसी कालेज और पैरामेडिकल कालेज संचालित होता है। यह कृषि संकाय, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय, व्यवसाय प्रबंधन संकाय संचालित है। विवि कैंपस में आयुर्वेद चिकित्साल और एलोपैथिक चिकित्सालय संचालित है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार हो गई है। राष्ट्रपति यहां पर 1000 की क्षमता वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी करेंगी। इस दौरान वह कैंपस का भ्रमण करेंगी। बताया जा रहा है कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए प्रशासन सड़क मार्ग को दुरुस्त कर रहा है। इसकी तस्दीक महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रदीप राव ने की है। उन्होंने बताया कि महामहिम का कार्यक्रम एक जुलाई को दोपहर बाद होना तय हुआ है। वह दोपहर बाद करीब 4 बजे विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचेंगे। इस दौरान वह 1500 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन और पंचकर्म सेंटर का लोकार्पण करेंगी। इसके अलावा वह 1000 की क्षमता वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय कैंपस में करीब एक घंटे रहेंगी। अधूरे निर्माण कार्यों को पर्दे से ढका जाएगा भटहट, हिन्दुस्तान संवाद महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि पिपरी का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों किया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन कार्यक्रम को लेकर अधूरे निर्माण कार्यों को ढकने का फैसला किया गया है। लगभग 22 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे अधूरे ऑडिटोरियम को हरे रंग के कपड़े से ढकने की तैयारी की जा रही है। बीते दिनों आयुष विवि अधूरे निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा लेने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प एवं नियोजन) विजय कन्नौजिया पहुंचे तो कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामा चंद्र रेड्डी द्वारा अधूरे ऑडिटोरियम पर सवाल खड़ा करते हुए उसे बाहर से प्लास्टर कराने को कहा था। जिस पर प्रमुख अभियन्ता ने जिम्मेदार अधिकारियों को राष्ट्रपति के कार्यक्रम से पहले हरे रंग के पर्दे से ढकवाने के लिए निर्देशित किया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऑडिटोरियम को ढकने की तैयारी चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें