Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsIllegal Occupation of 6 Crore Rupee Land in Gorakhpur Revenue Team s Inspection

नौसढ़ में निगम की चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा

Gorakhpur News - गोरखपुर में नौसढ़ में नगर निगम की 6 करोड़ रुपये की जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है। नगर निगम और सदर तहसील की टीम ने जमीन की पैमाइश की, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 28 June 2025 03:16 AM
share Share
Follow Us on
नौसढ़ में निगम की चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर नौसढ़ में तकरीन छह करोड़ रुपये की नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लोगों ने कब्जा कर रखा है। शुक्रवार को गोरखपुर नगर निगम के राजस्व विभाग और सदर तहसील की संयुक्त टीम ने इस जमीन की पैमाइश की। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बीच पैमाइश का काम पूरा नहीं हो सका। शनिवार को एक बार फिर जमीन की पैमाइश की जाएगी। राजस्व ग्राम नौसढ़ में गाटा संख्या 200 में बंदोबस्ती एरिया 1.010 हेक्टेयर का है। यहां 0.400 हेक्टेयर जमीन नगर निगम की है। करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर काफी लोग अवैध कब्जा कर वर्षों से कामर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं।

पिछले दिनों शिकायत मिलने पर नगर निगम ने कब्जा छोड़ने के लिए नोटिस भी दिया था। शुक्रवार को हुई पैमाइश के दौरान अधिकांश लोगों के पास कोई साक्ष्य नहीं था। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पैमाइश की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। उम्मीद है कि शनिवार को पुन: पैमाइश किया जाएगा। उसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें