Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsHeavy Rain in Nepal Raises Rapti River Water Level Authorities Urge Caution

नेपाल में बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा

Gorakhpur News - नेपाल में भारी वर्षा के कारण राप्ती नदी का जलस्तर लगभग दो फुट बढ़ गया है। हालांकि, यह वृद्धि सामान्य मानी जा रही है और नदी अभी भी खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर नीचे बह रही है। अधिकारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 22 June 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
नेपाल में बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नेपाल में हो रही भारी वर्षा के कारण राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी का जलस्तर लगभग दो फुट बढ़ा है। हालांकि यह वृद्धि सामान्य है और नदी अभी भी खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर नीचे बह रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि जलस्तर में बढ़ोतरी का संचालित बाढ़ बचाव परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण की 38 परियोजनाओं में अधिकांश पूरी हो चुकी है। शेष में तेजी से काम कराया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि वर्तमान जलस्तर का प्रभाव बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर नहीं पड़ेगा, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को नदी से दूर रखने की अपील की गई है। उधर प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें