बीआरडी के वार्ड में बदले जा रहे जर्जर बेड
Gorakhpur News - बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय में मरीजों के लिए बेड जर्जर हो गए थे, जिससे उन्हें परेशानी हो रही थी। मरीजों और तीमारदारों की शिकायत पर प्राचार्य ने रिपोर्ट मांगी, जिसमें 10 से 15 फीसदी बेड...

मेडिकल कॉलेज। हिन्दुस्तान संवाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू चिकित्सालय के समस्त वार्ड में मरीजों के लिए लगे हुए बेड काफी जर्जर हो गये थे। इससे मरीजों को बेड पर लेटने मे काफी परेशानी हो रही थी। नेहरू चिकित्सालय के समस्त वार्ड से इसको लेकर मरीजों व तीमारदारों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल से शिकायत की थी। इस पर प्राचार्य ने नेहरू चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंचन श्रीवास्तव से रिपोर्ट मांगी। एसआईसी ने जांच में पाया कि ज्यादातर वार्डों में 10 से 15 फीसदी बेड काफी जर्जर हो चुके हैं। इन्हीं जर्जर बेड पर मरीज लेट कर अपना इलाज करा रहे है।
ऐसी दशा में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डों से भेजी गयी रिपोर्ट पर दोनों अधिकारियों ने संज्ञान में लिया। इसके बाद वार्ड में जर्जर हुए बेड को बदलने का आदेश दिया। नेहरू चिकित्सालय के समस्त वार्डों के जर्जर हुए बेड बदले जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।