देशी तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Gonda News - तरबगंज पुलिस ने आरोपी दीपक श्रीवास्तव को अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विभव तिवारी और कांस्टेबल आदित्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSat, 21 June 2025 06:22 PM

तरबगंज, संवाददाता । तरबगंज पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पुलिस ने अभियुक्त दीपक श्रीवास्तव निवासी ग्राम लौव्वा टेपरा बुधई पुरवा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विभव तिवारी, कांस्टेबल आदित्य यादव, नरेन्द्र सिंह रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।