डॉक्टर वसी हैदर रिजवी के इमामबाड़ा हुई मजलिस
Gonda News - गोण्डा में डॉक्टर वसी हैदर रिजवी के इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर चर्चा की और बताया कि उनके गम में फरिश्ते, इंसान और परिंदे भी आंसू बहाते हैं। इमाम हुसैन ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 27 June 2025 08:21 PM

गोण्डा। शहर में डॉक्टर वसी हैदर रिजवी के इमामबाड़े में मजलिस हुई। मजलिसी खिताब करते हुए मौलाना ने कहा नबी के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में फरिश्तों से लेकर इंसान व परिंदे भी गम मानते हैं। उनके लिए आंसू बहाते हैं। अपने नाना के दीन को बचाने के लिए इमाम हुसैन ने अपना पूरा घर लुटा दिया था। हजरत इमाम हुसैन और उनके जां निसार साथियों की शहादत व बाद के हालात पर बयान किए गए। हजरत इमाम हुसैन की जिंदगी व शिक्षाओं पर भी तकरीर की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।