Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsCongress Organization Campaign in Gonda Shahid Ali Qurashi Leads Efforts Amid Rising Inflation and Unemployment

कांग्रेस की नीतियों से जनता हो रही प्रभावित : शाहिद

Gonda News - गोण्डा में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी की अगुवाई में संगठन सृजन अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लोग जुटे और पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कांग्रेस के कार्यकाल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाSat, 28 June 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की नीतियों से जनता हो रही प्रभावित : शाहिद

गोण्डा, संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी की अगुवाई में शनिवार को शहर के सुभाष नगर व काशीराम कालोनी में संगठन सृजन अभियान किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। शहर अध्यक्ष व महराजगंज वार्ड के सभासद शाहिद अली ने कहा कि आज पार्टी की नीतियों से देश की जनता प्रभावित है। कांग्रेस के कार्य काल में देश विकास की ओर तेजी से अग्रसर था। अब महंगाई व बेरोजगारी का बोलबाला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवकुमार दुबे एवं शहर उपाध्यक्ष वसीम सिद्दीकी ने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया साथ ही लोगों से जुड़ने का आहवान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष वसीम रायनी तथा संचालन शहजादे मेवाती ने किया। इस मौके पर संयोजक सिंराज अहमद खरगेस चतुर्वेदी .श्रीमती सजजो .शौकत अली. शब्बू. जितेंद्र शर्मा. हाफिज नौशाद अली आदि मौजूद रहे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें